
आगामी 23 और 29 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके ने इंडिया अवेक की तरफ से राज्य के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों, नेताओं और समर्थकों से चुनावी शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
अपने संदेश में फिरोज खान एफके कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और हर नागरिक को अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने और मतदान करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे बीच के राजनीतिक मतभेदों के कारण समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को नुकसान ना पहुंचे
फिरोज खान एफके ने चुनाव प्रचार के दौरान धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ी किसी भी टिप्पणी से बचने का अनुरोध किया क्योंकि इससे समाज में तनाव या अशांति पैदा हो सकती है।
उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से यह भी अपील की कि वे 23 और 29 मई 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करें।
अपने संदेश में फिरोज खान एफके ने आगे कहा कि चुनाव हर पांच साल में आते हैं, लेकिन आम लोगों को पूरे साल और ज़िंदगी भर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना है। खुशी हो या ग़म, मुश्किल हो या ज़रूरत का समय — सबसे पहले एक आम आदमी ही दुसरे आम आदमी के साथ खड़ा रहता है। राजनीतिक दल और नेता तो चुनाव के समय आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन समाज में रहने वाले लोगों को हमेशा एक दूसरे के साथ रहना है इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि चुनावी माहौल के दौरान भी हम अपने आपसी भाईचारे, सम्मान और सद्भाव को बनाए रखें और किसी भी तरह की ऐसी बात या व्यवहार से बचें जो हमारे समाज की एकता और शांति को नुकसान पहुंचा सकता हो।