
आजकल जब भी कहीं कोई हादसा होता है तो लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं ऐसा ही एक वाकया कल रात आसनसोल के बीएनआर इलाके में पेश आया जब मुंगेर के रहने वाले गुलशन कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी वह दर्द से कराह रहे थे लेकिन उनकी मदद करने के बजाय कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे उस समय हटन रोड इलाके के रहने वाले साजिद और उनके कुछ दोस्त दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर उधर से गुजर रहे थे उन्होंने घटना को देखा तुरंत उन्होंने एक ऑटो रुकवाया और ऑटो में गुलशन कुमार को डालकर भगत सिंह मोड पर एक निजी अस्पताल ले गए इस बारे में साजिद से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वह और उनके तीन दोस्त दो मोटरसाइकिल में सवार होकर गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि बीएनआर इलाके में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा छटपटा रहा है उसके पैर में काफी चोट आई है लेकिन कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे उन्होंने तुरंत घटना की गंभीरता को समझा और एक ऑटो को रुकवा कर उस व्यक्ति को ऑटो में डालकर भगत सिंह मोड पर बने हुए अस्पताल ले आए बाद में उन्हें पता चला कि व्यक्ति का नाम गुलशन कुमार है और वह मुंगेर के रहने वाले हैं उनकी पत्नी को खबर दे दी गई थी