
बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी व्यक्ति मनोज कुमार पाल को फांसी पीड़ित लड़की के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा परिवार में किसी एक को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए भीम आर्मी की तरफ से कल पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और जिला शासक को ज्ञापन दिया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील अंबेडकर ने कहा कि बीरभूम के रामपुरहाट इलाके में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले मनोज पाल को फांसी की सजा देने की मांग की गई वहीं आदिवासी लड़की के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए आज राज्य के सभी जिला शासक कार्यालय में ज्ञापन दिया गया उन्होंने कहा कि आज जिला शासक से आदिवासी समाज को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई उन्होंने कहा कि एक आदिवासी बच्ची के साथ इस तरह की घटना हुई लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि पूरे देश में क्या राज्य में भी लोग एकजुट होकर इसके खिलाफ आंदोलन नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके लिए आदिवासी समाज को जागरूक होना होगा और अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार होना होगा इस मौके पर यहां सुशील अंबेडकर के अलावा संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल लाल बावड़ी संजय हांड़ी आसनसोल अध्यक्ष नंदकिशोर रजक जिला कोषाध्यक्ष के अलावा संगठन के और भी तमाम लोग उपस्थित थे