
मंगलवार सुबह से ईकड़ा रेल गेट के पास रास्ते की मरम्मत की मांग पर ईकड़ा महिषाबुड़ी और चांदीपुर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया इलाके के मुख्य मार्ग की जर्जर हालत के खिलाफ उन्होंने जमुड़िया से चक डोला तक जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया इनका कहना है कि इकरा गांव से इकरा स्टेशन तक रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है बार-बार रास्ते की मरम्मत की मांग की गई है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसी वजह से आज उन्हें रोड जाम करना पड़ा गांव के लोगों का कहना है कि जब तक रास्ते की मरम्मत नहीं होगी इनका आंदोलन जारी रहेगा इस बारे में इकरा गांव के रहने वाले बुद्धदेव रजक ने कहा कि आज लंबे समय से यह रास्ता जर्जर हालत में है बार-बार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर आवेदन किया गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए मजबूरी में आज उन्हें रोड जाम करना पड़ा उन्होंने कहा कि 5 महीने पहले आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर आए थे और आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द रास्ते का निर्माण हो जाएगा लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ उन्होंने कहा कि इकरा गांव से इकरा रेलवे स्टेशन 1.4 किलोमीटर रास्ते की हालत बेहद खराब है उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन से अनुरोध किया कि वह उनकी हालत की तरफ देखें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने के बावजूद उनका कोई सुविधा नहीं मिल रही है जिस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है