
पिछले कई हफ्तों से पूरे बंगाल की जनता और राजनीतिक दल जिस घोषणा का इंतजार कर रहे थे आज दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वह घोषणा कर दी उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा पहले चरण में 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा पश्चिम वर्धमान जिले की बात करें तो पश्चिम बर्दवान के 9 केंद्रों पर पहले चरण यानी 23 अप्रैल को मतदान होगा आज मुख्य चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को भी मतदान होगा 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 294 में से 152 और 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर मतदान होगा पहले चरण के लिए 30 मार्च को गैजेट नोटिफिकेशन जारी होगा 6 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन भर सकते हैं 7 अप्रैल से स्क्रुटनी होगी 9 अप्रैल मतदान से नाम वापस लेने के अंतिम तारीख होगी और 4 मई को मतगणना होगी वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा 9 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन जमा कर सकते हैं 10 अप्रैल से स्कूटनी होगी 13 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को पूरे पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदाताओं की सुगमता और सुरक्षा तथा मतदान की निष्पक्षता और पारदर्शिता उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है इसके लिए एक निष्पक्ष और शुद्ध मतदाता सूची का निर्माण किया जा रहा है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी अभी भी जो नाम विचाराधीन है चरणबद्ध तरीके से सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की जाएगी और जायज मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े जाते रहेंगे