
दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के दूसरे साल की मेडिकल छात्रा के साथ कल रात बलात्कार की घटना के विरोध में आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में बर्नपुर के त्रिवेणी मॉल इलाके में रोड जाम किया गया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने रास्ते पर बैठकर और आग जलाकर घटना का विरोध किया और दोषियों को सजा देने की मांग की इस मौके पर भाजपा विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है यह कोई नई बात नहीं है उड़ीसा से आई एक लड़की जो यहां मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए आए थे उसको भी सुरक्षा प्रदान नहीं की जा सकी और उसका भी सामूहिक बलात्कार कर दिया गया वह लड़की कल देर शाम खाना खरीदने कॉलेज के नजदीक दुकान में गई थी लेकिन इस वक्त उसके साथ कुछ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य सरकार लक्ष्मी भंडार कन्याश्री के अलावा अन्य परियोजनाओं के बारे में बढ़-चढ़कर बोलता है और कहती है कि इन परियोजनाओं के जरिए महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है लेकिन इस तरह की परियोजनाओं से महिला सशक्तिकरण नहीं होता महिला सशक्तिकरण कब होगा जब एक महिला एक लड़की बिना किसी डर के बाहर निकल पाएगी नौकरी कर पाएगी पढ़ाई कर पाएगी उसको यह डर नहीं होगा कि उसके साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन पश्चिम बंगाल में महिला और लड़कियों को वह सुरक्षा नहीं है। पुराने टीएमसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी के नेता मां दुर्गा मां काली मां सरस्वती की पूजा करते हैं लेकिन जो सही में मां दुर्गा मां काली मां लक्ष्मी का स्वरूप है उन लड़कियों की इज्जत की कोई गारंटी नहीं है उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में ऐसी परिस्थिति हो गई है कि 2 साल की बच्ची से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक खतरे में है इसके खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार इस तरह की घटनाएं इसलिए हो रही है क्योंकि और राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद बलात्कार का रेट तय कर दिया था इस वजह से आज अपराधी बेखौफ हो गए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा इसे अब बर्दाश्त नहीं करेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे लोगों को इस प्रशासन पर भरोसा नहीं है उन्होंने साफ कहा कि लोग इस प्रशासन से इतने नाराज हो चुके हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के टीएमसी सरकार का जाना निश्चित है