
कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने आज रानीगंज में एक संगठन किया उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से 31 अगस्त को रानीगंज के लाइंस क्लब के समाचार में सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा जहां इस क्षेत्र के बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है उन्होंने कहा कि 65 कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे यहां पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य भी पेश किया जाएगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से इससे पहले आसनसोल कोलकाता सिलीगुड़ी आदि इलाकों में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन रानीगंज के लोगों की यह मांग थी कि इस तरह का कार्यक्रम यहां भी आयोजित किया जाए ताकि रानीगंज अंडाल जमुरिया आदि इलाके में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके उनकी मांग को शिरोधार्य करते हुए 31 अगस्त को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बंगाल के प्रख्यात साहित्यकार शैलजानंद मुखर्जी की याद में किया जाएगा उन्होंने कहा शैलजानंद मुखर्जी यहां के भूमिपुत्र हैं इसलिए यह सोचा गया कि उनकी याद में यहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जितेंद्र तिवारी ने साफ कर दिया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और यहां पर सभी विचारधाराओं के लोगों का स्वागत है इससे पहले कोलकाता सिलीगुड़ी आसनसोल में भी इस तरह के कार्यक्रम हुए थे और वहां पर भी सभी विचारधाराओं के लोग मौजूद थे। इस मौके पर यहां तरुण कुमार दे सुभदीप आढ्य राजीव गिरी दिनेश सोनी सत्येंद्र तेजी डॉक्टर बिजन मुखर्जी आदि उपस्थित है