
आज सुबह रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के तीराट इलाके में दामोदर नदी के तट पर एक महिला की लाश पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई पता चला है कि महिला का नाम सुष्मिता मालाकार है उनके पति का नाम मंटू मालाकार है वह रति बाटी ग्राम पंचायत के चापुई ग्राम के निवासी हैं। जिस क्षेत्र में महिला की लाश पाई गई वह बांकुरा जिले के अंतर्गत आता है इसलिए बांकुड़ा जिले के साल तोड़ा थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर नाव के सहारे पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा लेकर चले गए। अब यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत किस वजह से हुई