
सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन की तरफ से आज बच्चों के लिए एक निजी बैंक्विट हॉल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यहां पर तकरीबन हजार बच्चों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से उनके संस्था की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है इस बार 1084 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है उन्होंने बताया कि बच्चों को तीन भागों में विभाजित करके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हर विभाग से पहले 10 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया वहीं उनके संगठन के 8 साल पूरे होने की खुशी में विभिन्न समाज सेवायों को भी सम्मानित किया गया दूसरी तरफ
इसके आयोजन से जुड़े अरुण भारतीया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रयास फाउंडेशन की तरफ से बच्चों के लिए इस ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया जाता रहा है पिछले सालों तक तकरीबन 700 से 800 बच्चों का ही कंपटीशन हुआ करता था लेकिन इस बार विभिन्न स्कूलों की मांग पर इसे बढ़ाकर 1000 तक कर दिया गया लेकिन जब आज प्रतियोगिता का दिन आया तो देखा गया कि कम से कम 1500 बच्चे कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए आ गए कितने सारे बच्चों को कंपटीशन में शिरकत करवाना मुश्किल था इसलिए काफी बच्चों को लौटना पड़ा उन्होंने कहा कि आज प्रतिभागियों की ज्यादा संख्या की वजह से कार्यक्रम के आयोजन में थोड़ी अव्यवस्था देखी इसके लिए उन्होंने अभिभावकों से माफी मांगी और कहा कि अगले साल इसको और बेहतर ढंग से और बड़े स्थान पर किया जाएगा और ज्यादा बच्चों को इसमें शामिल करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि तीन विभागों में विभाजित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हर विभाग के लिए बच्चों को चित्रकारी करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया था