
रानीगंज के बख्तारनगर इलाके में खां परिवार की तरफ से धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस बार इन्होंने रामेश्वरम मंदिर के मुख्य द्वार को थीम बनाया है और यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों को भी दर्शाया गया है। पंडाल के अंदर मां दुर्गा के 10 महाविद्या को दिखाया गया है निर्माण कार्य को राजस्थानी निर्माण पद्धति के तर्ज पर बनाया गया है पंडाल में मां की जो मूर्ति लगेगी वह कुमार टोली के कार्यक्रमों द्वारा बनाया गया है वही सजावट कृष्णा नगर के कार्यक्रम द्वारा की गई है। यहां पर यह पुजा करीब 500 सालों से भी ज्यादा समय से हो रही है। यहां पूजा में रानीगंज बख्तर नगर मदनपुर सहित विभिन्न इलाकों के श्रद्धालु आते हैं इस बार यहां बनारस से गंगा आरती करने वाले पंडित आएंगे और मां दुर्गा की आरती करेंगे और हर साल की तरह साल भी यहां पर यात्रा पाला का आयोजन किया जाएगा वही इस साल पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया है और रावण दहन भी होगा। इस बारे में खां परिवार के जयदेव खां ने बताया कि उनके परिवार की तरफ से पिछले 500 वर्षों से यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है पूजा आयोजन में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे और उन्हें बड़ी खुशी हुई कि अब वह पूजा का आयोजन कर पाएंगे