Author: Son Of Bengal
देवघर : श्रावण मास के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। सुबह देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवरियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई कांवड़िए सड़क पर दूर तक फेंके गए। घायलों को तत्काल देवघर…