आसनसोल:अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके ने इंडिया अवेक की तरफ से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी से शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील कीMarch 16, 2026
आसनसोल :इंडिया अवेक ने एस आई आर पश्चिम बंगाल में अंडर ऐडजुडिकेशन” और नाम हटाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को भेजा पत्रMarch 10, 2026
लायंस क्लब आफ रानीगंज की तरफ से कल रानीगंज के रानीगंज लायंस सुंदर मल पटसरिया मेमोरियल कम्युनिटी सेंटर में 65 वां इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साल 2025 और 2026 के लिए आलोक बगड़िया को अध्यक्ष चुना गया वहीं बानी खेतान को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। वह संगठन के कोषाध्यक्ष के जिम्मेदारी चैताली बसु को दी गई इस मौके पर यहां मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शेख मोइनुद्दीन उपस्थित थे इनके अलावा लायंस डॉक्टर समरेंद्र कुमार बसु विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे वही यहां जयंत पाईन और प्रदीप चटर्जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे यहां पर लायंस क्लब के पार्थो चटर्जी ने नए पदाधिकारीयों को शपथ दिलवाई इस मौके पर नए अध्यक्ष आलोक बगड़िया ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इतने बड़े और प्रतिष्ठित संगठन का अध्यक्ष बने हैं वह समझते हैं कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और पूर्व अध्यक्षों से मार्गदर्शन लेकर वह अपने इस कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करने की कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि आज की तारीख में लायंस क्लब द्वारा जो परियोजना चलाई जा रही है उन्हें जारी रखे जाएंगे और भविष्य में और भी नई परियोजनाएं शुरू करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है इनमें नर्सिंग कॉलेज चालू करना एक बहुत बड़ा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि लाइंस क्लब की गरिमा को और आगे लेकर जाना है नई कमेटी का एकमात्र लक्ष्य है वही सचिव पद के जिम्मेदारी संभालने वाली बानी खेतान से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा उन्हें एक प्रतिष्ठित संगठन का सचिव बनाया गया है यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उनको पूरा भरोसा है कि वह अपने से कार्य को सबसे सहयोग लेकर बेहतरीन ढंग से पूरा कर पाएंगे जिससे संगठन के प्रतिष्ठा और मजबूत हो Uncategorized July 29, 2025
पांडेश्वर विधानसभा के बंगला पोखो का दावा है किपश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न कोलियरी इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वारा निर्मित खेल के मैदान से लेकर पार्क में सभी जगह पर हिंदी में साइन बोर्ड लिखे हुए है। संगठन की मांग है कि यह बिहार नहीं पश्चिम बंगाल है इस वजह से हर जगह पर हिंदी में साइन बोर्ड क्यों लगाए गए हैं उन्हें तुरंत बदलकर बंगला में करना होगा। इस बारे में संगठन के पश्चिम वर्धमान जिले के सचिव अक्षय भट्टाचार्य ने कहा कि इस मांग के समर्थन में संगठन के सदस्यों ने झांझरा एरिया के जनरल मैनेजर को ज्ञापन दिया इसके अलावा संगठन की तरफ से 15 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया गया अक्षय भट्टाचार्य ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर उनकी मांगे नहीं मानी गई और हिंदी के बजाय बंगाल में साइन बोर्ड नहीं लिखे गए तो उनका संगठन ही विभिन्न जगहों पर बंगला में साइन बोर्ड लगाएगा और आने वाले दिनों में पुरे कोलियरी इलाके में और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। हालांकि कोलियरी प्रबंधन की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली Uncategorized July 29, 2025
देवघर कांवड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर में सड़क हादसा 18 श्रद्धालुओं के म**रने की आशंका Uncategorized July 29, 2025 देवघर : श्रावण मास के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर…
आसनसोल के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एथोड़ा मोड के पास आजसुबह एक बड़ा गड्ढा बन गया जिससे आसपास के इलाकों में आतंक व्याप्त हो गया आपको बता दें कि इसी रास्ते पर कुछ दिनों पहले चंद्रचूर मंदिर के पास भी ऐसा ही एक गड्ढा बना था तब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा उस गड्ढे को भर गया था लेकिन उसके कुछ दिनों बाद फिर से इस तरह की घटना होने से लोग बेहद आतंकित हैं आसनसोल से कोलकाता जाने वाले मार्ग पर यह गड्ढा हुआ है इस बारे में हमने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी गौर गोराई से बात की तो उन्होंने कहा कि इससे पहले इसी मार्ग पर गड्ढा हुआ था और आज फिर से यह गड्ढा हुआ है जिससे स्वाभाविक रूप से लोग बेहद डरे हुए हैं हालांकि बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों घट रही है इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाए उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह गड्ढा हुआ है उस जगह की बेरीकेटिंग कर दी गई है अब उच्च अधिकारी आएंगे और इस बात का पता लगाने का प्रयास करेंगे की बार-बार इस तरह की घटना क्यों हो रही है Uncategorized July 29, 2025