
पूरे देश के साथ-साथ आज रानीगंज में भी भीम आर्मी की तरफ से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद विद्यार्थियों ने आत्महत्या की थी उनके परिवारों को एक करोड रुपए करके मुआवजा देने तथा देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया गया आज रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में भीम आर्मी की तरफ से बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जमकर नारेबाजी की इस बारे में भीम आर्मी के राज्य अध्यक्ष सुशील रुईदास ने कहा कि नेट की परीक्षा के पेपर लीक हो गए लेकिन देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है इसके खिलाफ जब विद्यार्थी दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ अत्याचार किया गया उन पर हमला करवाया गया यहां तक की महिला प्रदर्शनकारीयों को भी नहीं छोड़ा गया उनके साथ भी अशालीन आचरण किया गया उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे देश में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा है आज जिला शासक को ज्ञापन भी दिया जाएगा जिसके जरिए केंद्र सरकार से मांग की जाएगी की देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए जिन विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है उनके परिवार को एक-एक करोड रुपए मुआवजा दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए के भविष्य में इस तरह की पेपर लिक की घटना वही संगठन के जिला अध्यक्ष कन्हैया राम ने कहा कि जिस तरह से पेपर लीक हुआ है और इस वजह से विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है इसके लिए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से लाखों विद्यार्थियों का जीवन अधर में लटक गया उन्होंने कहा कि भीम आर्मी की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें जिन छात्रों ने आत्महत्या की है उनके परिवारों को एक एक करोड़ मुआवजा दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह का पेपर लीक न हो