
आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेंयर पांडवेश्वर के पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज रानीगंज के अंजना सिनेमा हॉल के निकट एक हाल में प्रेस मीट के इस मौके पर उनके साथ पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा के प्रत्याशी डॉ बिजन मुखर्जी रानीगंज मंडल एक अध्यक्ष शमशेर सिंह के अलावा इस क्षेत्र के अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे जितेंद्र तिवारी नेकहा कि जब वह आसनसोल नगर निगम के मेयर थे वह रानीगंज के टीडीबी कॉलेज के जनरल बॉडी के अध्यक्ष भी थे उसे वक्त उन्होंने टीडीबी कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट स्तर पर 7 कोर्स चालू किए थे लेकिन हाल ही में पता चला कि उनमें से पांच कोर्स को बंद कर दिया गया है जितेंद्र तिवारी ने इसका विरोध किया और मांग की के तुरंत उन पांच कोर्स को फिर से शुरू किया जाए और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुछ नए कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर शुरू किया जाए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इनको बंद करने के पीछे दलील यदि जा रही है कि कॉलेज को नुकसान हो रहा है पूर्व मेयर ने कहा कि कॉलेज नफा नुकसान देखने की जगह नहीं है यह एक शिक्षा का मंदिर है इसलिए उन्होंने प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन से मांग की की पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर जिन कोर्स को बंद किया गया है उन्हें तुरंत फिर से शुरू किया जाए एक और मुद्दा जिसकी तरफ उन्होंने प्रशासन का ध्यान प्रेस मीट के जरिए आकर्षित करने की कोशिश की वह है रानीगंज में भु धसान की समस्या उन्होंने कहा कि जब हारा धन राय आसनसोल से सांसद थे तब उन्होंने अदालत में धसान को लेकर एक केस किया था जिसमें रानीगंज के कुछ इलाकों को अनस्टेबल घोषित किया गया था और कहा गया था कि वहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता लेकिन 2021 के बाद से देखा जा रहा है की अदालत द्वारा जिन इलाकों को अनस्टेबल का के चिन्हित किया गया था उनसे 300 मीटर के दायरे में भी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कोई निर्माण नहीं होने दे रहा है जिससे रानीगंज का विकास रुक गया है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है ऐसे में जिन जगहों को अनस्टेबल घोषित किया गया है उनको भी विज्ञान के सहायता से निर्माण करने लायक बनाया जा सकता है लेकिन अगर उन्हें छोड़ भी दिया जाए तो अनस्टेबल इलाके के 300 मीटर दायरे के जगह पर निर्माण क्यों नहीं हो रहा है इसका जवाब प्रशासन को देना होगा इसका सीधा असर रानीगंज के विकास पर पड़ रहा है रानीगंज में कोई नया निर्माण कार्य नहीं हो रहा है जिससे कि यहां पर अर्थव्यवस्था नष्ट होने के कगार पर है उन्होंने एक नई कमेटी गठित करने की मांग की जो यह देखेगी की रानीगंज में किन जगहों पर निर्माण कार्य करना सुरक्षित है