
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से आज रानीगंज बोरो कार्यालय ज्ञापन सोपा गया पार्टी की तरफ से 14 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा गया इसमें नगर निगम इलाके में रास्तों की मरम्मत सभी इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की व्यवस्था करना आवास योजना में जो सही में जरूरतमंद है उनको घर उपलब्ध कराना बुजुर्ग भत्ता विधवा भत्ता दिव्यांग भत्ता सही समय पर प्रदान करने बस्ती विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने जैसी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा गया इस मौके पर संगठन के सचिव सुप्रियो राय ने कहा आज रानीगंज में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है हर जगह पर जाम लग रहा है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस वजह से रानीगंज की आर्थिक अवस्था भी खराब हो रही है क्योंकि बाहर से जो व्यापारी रानीगंज में खरीदारी करने आते थे वह नहीं आ रहे हैं वहीं रानीगंज में नए निर्माण के प्लान पास नहीं किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह किसने बंद किया है यह भी साफ नहीं कहा जा रहा है पता चला है कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा यह बंद किया गया है लेकिन क्यों बंद किया गया है यह साफ नहीं किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि यह भी सुनने में आ रहा है कि कोयला खदान बनाने के लिए जमीन देने की बात कही जा रही है अगर इस तरह से रानीगंज को समाप्त करने की साजिश रची गई तो उनका संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा उन्होंने रानीगंज के विधायक और आसनसोल के सांसद से सवाल किया कि उन्होंने रानीगंज के विकास के लिए क्या कदम उठाया है। इस बारे में जब हमने बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज से प्रशासन के सामने रखने का अधिकार है आज वामपंथियों द्वारा रानीगंज और आसपास के क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा गया उन्होंने कहा कि रास्तों की जर्जर हालत को लेकर वामपंथियों द्वारा जो बात कही गई उसे पर काम पहले से ही शुरू हो चुका है रास्तों की मरम्मत की जा रही है और पीने के पानी की समस्या को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह बहुत जल्द हो जाएगा वही जिन क्षेत्रों में अभी भी समस्या बनी हुई है वहां पर भी मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक परियोजना आमार पारा आमार समाधान के जरिए उनका समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा कि वामपंथियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई उन सब पर विचार किया जाएगा और जो भी समस्याएं हैं उनको जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा कुछ समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है