
बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 74 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह काफी समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। हाल ही में उनका ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
सतीश ने लगभग 4 दशक तक काम किया और वह फिल्मों और टीवी शोज के जरिए घर-घर फेमस थे। उनकी प्यारी मुस्कान सबका दिल जीत लेती थी। सतीश को सबसे बड़ी सक्सेस 1983 में जाने भी दो यारों से मिली जिसमें उन्होंने कई किरदार निभाए थे सतीश ने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है जैसे हम साथ साथ हैं, मैं हूं ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ओम शांति ओम।