
फिरोज खान एफके द्वारा लंबे समय से किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए फिरोज खान एफके को ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के पश्चिम बंगाल राज्य का का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इस संदर्भ में फिरोज खान एफके ने बताया की ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के हेड ऑफिस कोलकाता में है और यह संगठन पूरे पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्य के मस्जिद के इमामों की भलाई और उनके जिंदगी की हर जरूरत और विकास के लिए काम करती है साथ ही साथ शिक्षा स्वास्थ्य और समाज के जरूरी काम और लोगों की जरूरत में भी हमेशा आगे रहती है। फिरोज खान एफके ने बताया कि ऑल इंडिया एसोसिएशन आफ इमाम के प्रेसिडेंट मोहम्मद बाकीबिल्ला मुल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ काफी बातचीत और बैठक की है और खास करके मुख्य रूप से वक्फ अधिनियम और राज्य में मुस्लिम समुदाय से जुड़े अन्य जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत हुई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रमों में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के पदाधिकारी साथ-साथ नजर आए हैं फिरोज खान एफके ने बताया कि वह हमेशा सामाजिक काम और लोगों की भलाई की फिक्र में रहते हैं और अब यह जिम्मेदारी मिलने के बाद वह मस्जिद के इमाम की हर भलाई और काम में आगे बढ़कर शामिल होंगे और हमेशा यही कोशिश रहेगी की मस्जिद के इमाम और उनके परिवार की जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा तरक्की और भलाई के काम हो और उन लोगों को किसी तरह की भी आर्थिक परेशानी ना हो साथ ही साथ इमाम के बच्चों के तालीम और अच्छी जिंदगी पर भी ध्यान देंगे फिरोज खान एफके को यह जिम्मेदारी मिलने से शिल्पांचल के साथ-साथ पूरे राज्य में मुसलमान समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें फिरोज खान एफके से उम्मीद दिखाई दे रही है