
आगामी 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक दुर्गापुर में 51वें राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन होने वाला है सिदू कानू स्टेडियम में बुधवार दोपहर 12:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 147 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे इनमें सात महिला ग्रैंडमास्टर भी रहेंगे खिताब जीतने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 14 है इस प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 30 लाख रुपए है। अखिल भारतीय शतरंज संस्था द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ग्रैंडमास्टर तथा अखिल भारतीय शतरंज संस्था के अध्यक्ष दिव्येंदु बरुआ ग्रैंडमास्टर मरियम गोम्स पश्चिम बर्धमान शतरंज संस्था के सचिव सुब्रत चटर्जी उपस्थित थे