
अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव को ज्यादा दिन दूर नहीं है पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से ही चुनाव को लेकर दावे किए जा रहे हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता पिछले 15 वर्षों के टीएमसी के शासनकाल से परेशान हो चुकी है पिछले 15 वर्षों में बंगाल में विकास का कोई काम नहीं हुआ यहां की जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है लोगों के पास रोजगार नहीं है और बंगाल की सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ की समस्या है अमित शाह ने कहा कि अप्रैल महीने में बंगाल में चुनाव हो सकते हैं और चुनाव के बाद बंगाल में एक सशक्त मजबूत और बंगाल के पुराने धरोहर को पुनर्जीवित करने वाले सरकार बनेगी एक ऐसी सरकार बनेगी जो बंगाल में औद्योगीकरण को बढ़ावा देगी रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां भी एनडीए या भाजपा की सरकार है वहां पर सबसे ज्यादा जोर गरीब कल्याण पर दिया जा रहा है बंगाल में भी वैसा ही किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि वह बंगाल की जनता को सिर्फ आश्वासन नहीं उनसे वादा करना चाहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तब बंगाल में विकास की गंगा बहेगी गरीब कल्याण पर जोर दिया जाएगा और घुसपैठ की समस्या को पूरी तरह से दुर किया जाएगा। इतना ही नहीं जो घुसपैठिए घुसे हुए हैं उनको चुन चुन कर देश से निकाला जाएगा।