
आज आसनसोल अदालत में जिला जज के पास एक ईमेल आया जिसमें कहा गया कि आसनसोल अदालत परिसर में बम रखा हुआ है इसके बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर हो गई बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के सहारे जिला अदालत परिसर को खाली करवा कर तलाशी ली गई लेकिन आखिरकार कोई बम नहीं मिला इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी तथा इंडिया अवेक के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने कहा कि आज आसनसोल अदालत में जो कुछ हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था जिस तरह से एक फर्जी ईमेल आया और आसनसोल अदालत परिसर में बम होने की बात कही गई वह बहुत ही चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि यह गाली मत रही की कोई बम नहीं मिला लेकिन इस बात की जांच करना अति आवश्यक है कि आखिर वह ईमेल किसने किया था कहां से आया था और उसे ईमेल को करने के पीछे ईमेल भेजने वाले की मंशा क्या थी उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले की गहनता के साथ जांच की जाए उन्होंने आज जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ इस पूरे मामले को संभाल गया उसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन की भी तारीफ की और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा और पुलिस प्रशासन की सराहना की जिस कुशलता के साथ पुलिस ने आज पूरे मामले को संभाला उसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान करने दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की