
आसनसोल की बेटी सानिया कमाल ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाते हुए राजस्थान के जोधपुर सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी में पूरे शिल्पांचल का नाम रौशन किया। सानिया कमाल आसनसोल के रहने वाले मास्टर मोहम्मद कमाल की बेटी हैं और वह जोधपुर के सरदार पटेल यूनिवर्सिटी आफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस में पढ़ाई कर रहीं थीं उन्होंने अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया है उनकी इस उपलब्धि पर पूरे आसनसोल को उन पर गर्व है दीक्षांत समारोह के दौरान सानिया को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया निश्चित तौर पर यह दिखाता है कि अगर हमारे देश की बेटियों को सही अवसर प्रदान किया जाए तो वह ऐसी उपलब्धि भी हासिल कर सकती है जिससे सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि उनका शहर भी गौरवान्वित महसूस करता है