
आज कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में देश के गृहमंत्री और बंगाल में भाजपा के पर्यवेक्षक अमित शाह ने बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी उन्होंने कहा कि जितने भी प्रस्ताव आए थे सबने शुभेंदु अधिकारी को ही विधायक दल का नेता चुना इसलिए सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जा रहा है और वह बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे आपको बता दें कि आज शाम को ही शुभेंदु अधिकारी बंगाल के राज्यपाल के पास जाएंगे और अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे कल ब्रिगेड परेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।