
जामुड़िया::आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एक नंबर वार्ड अंतर्गत जामुड़िया मंडल 4 की तरफ से भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वीं जयंती मनाई। इस मौके पर यहां भाजपा नेता विश्वजीत मिश्रा अनुभव मिश्रा राजेश शर्मा विजयकांत उपाध्याय देबू मोदी सुखदेव मोदी रवि साव गौतम मोदी कोमल पंडित शिखा दास के अलावा भाजपा मंडल 4 के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां सभी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान विश्वजीत मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन यानी 6 जुलाई 1901 को हुआ था डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन धीरे-धीरे देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बीच मतभेद इतने बढ़ते गए की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर जन संघ की स्थापना का फैसला लिया। विश्वजीत मिश्रा ने कहा की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वजह से ही आज पश्चिम बंगाल भारत की सीमा के अंदर रह पाया नहीं तो कांग्रेस के तुष्टीकरण की नीति के कारण यह भूभाग भी तत्कालीन पाकिस्तान या पूर्व पाकिस्तान का हिस्सा बन जाता है लेकिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के इस भूखंड में रहने वाले हिंदू बंगालियों के लिए संघर्ष किया वह कश्मीर को भी भारत का अभिन्न हिस्सा मानते थे और यही वजह है कि जब उन्होंने देखा कि तत्कालीन भारत सरकार ने कश्मीर में दो विधान दो प्रधान बना कर रखा है उसका डॉक्टर मुखर्जी ने विरोध किया लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे समय के जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी लेकिन बंगाल का राष्ट्रवादी भारतवासी कभी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नहीं भूल सकता वही राजेश शर्मा ने भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया जिनके कारण आज बंगाल का हिंदू सुरक्षित रूप से अपने अधिकारों की रक्षा करते हुए पश्चिम बंगाल के इस भूखंड में रह पा रहा है उन्होंने उपस्थित सभी से तथा जमुड़िया के सभी लोगों से अनुरोध किया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के जिस एकता अखंडता और सार्वभौमिकता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया उसे हमेशा याद रखें और उनके आदर्शों पर चलते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहें