
रानीगंज के सीआरसोल रजवाड़ी की तरफ से हर साल रथ का आयोजन किया जाता है कल उल्टा रथ का आयोजन किया गया इस मौके पर कल भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई थी इस भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अपराधी मानसिकता वाले लोग मेले में आए थे और उन्होंने मोबाइल और पर्स चुराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस प्रशासन तथा रथ मेला कमेटी स्वेच्छा सेवकों की मुस्तैदी की वजह से लगभग 10 के आसपास आरोपी पकड़े गए जिन्हें पंजाबी मोड चौकी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया बताया जा रहा है कि यह लोग भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के मोबाइल और पर्स चुराने का प्रयास कर रहे थे पकड़े गए आरोपियों में से सिर्फ एक पुरुष है बाकी सभी महिलाएं हैं जो महिलाओं के साथ भीड़ में घुल मिलकर इन अपराधों को अंजाम देने का प्रयास कर रही थी इस बारे में राजबाड़ी के सदस्य अनुराधा मालिया ने बताया कि इसके पहले के सालों में भी रथ और उल्टा रथ के मौके पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता था लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि इसमें रथ मेला कमेटी के स्वयंसेवकों ने भी अहम भूमिका निभाई है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनीष शराब ने कहा कि आज पूरा दिन इन पॉकेट मारो ने मेला में आने वाली महिलाओं को अपना टारगेट बनाकर उनसे मोबाइल और पर्स चुराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस प्रशासन तथा मेला कमेटी के स्वेच्छा सेवकों की मुस्तैदी की वजह से लगभग 10 के आसपास आरोपी पकड़े गए जिसमें एक पुरुष और बाकी सभी महिलाएं हैं उन्होंने कहा कि उनका पंजाबी मोड चौकी की पुलिस ले गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के मोबाइल और पर्स चोरी हुए हैं उनके नाम और मोबाइल नंबर ले लिए गए हैं अब जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनकी तलाशी ली जाएगी और उम्मीद है कि जिनके मोबाइल पर्स या अन्य कोई चीज चोरी हुई है उन्हें वह वापस मिल जाएगी उन्होंने इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया