
रानीगंज में हाल ही में दुर्गा पूजा का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया गया और रानीगंज के कई जगहों पर पूजा पंडाल बनाए गए थे। माँ दुर्गा के इस त्योहार में जहाँ श्रद्धालु दुर्गा पूजा पंडाल घूम रहे थे, उस समय अपनी पूरी लगन और जिम्मेदारी और मेहनत से ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे। जहाँ लोग अपने-अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा घूम रहे थे, वहीं ट्रैफिक पुलिस अपने परिवार को छोड़कर रानीगंज के लोगों को सुरक्षा दे रहे थे। इस दुर्गा पूजा में जब इन ट्रैफिक पुलिस पर सन ऑफ बंगाल न्यूज़ की नज़र पड़ी तो हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा में कड़ी ड्यूटी देने वाले ऑफिसर को सम्मानित करने का निश्चय लिया गया। रानीगंज ट्रैफिक OC सतीनाथ सिल और ट्रैफिक SI शेख सम्राट और ट्रैफिक सिविक वॉलिंटियर सूरज महतो, दीपक बाउरी, श्यामल गोपी, तारक गोराई, सुमन पॉल को उत्तरीय फूलों का गुलदस्ता और आखिर में मेमंटो देकर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर SON OF BENGAL NEWS के एडिटर जाहिद अनवर, चीफ एडवाइजर हर्ष वर्धन खेतान, समाज सेवी गोपाल आचार्जी, समाज सेवी शेख जाकिर, युवा उड़ान के कार्यकर्ता दिनेश सोनी, BJMM के राश्मित सिंह बग्गा, रंजीत केसरी, रिपोर्टर दिलशा अली खास ने अपने हाथों इन ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोगों को सम्मानित किया। इस संदर्भ में सन ऑफ बंगाल न्यूज़ के मुख्य सलाहकार हर्षवर्धन खेतान ने कहा कि आज ट्रैफिक डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों सिविक वॉलिंटियरों को सम्मानित करके वह खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि यही वह लोग हैं जिनकी वजह से रानीगंज के लोग सुरक्षा के साथ और शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का आनंद उठा सके उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिनकी वजह से आम रानीगंज वासी सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकल सके और बिना किसी अप्रिय घटना के मां दुर्गा के दर्शन कर सके इसके लिए इन अधिकारियों और कर्मचारियों को जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है