
आसनसोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती हो रही है 17 राउंड में से दो राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्थ घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के कालो बरण मंडल से 7797 वोट से आगे चल रहे हैं तीसरे स्थान पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी नारायण बावरी हैं उन्हें 3328 वोट मिले हैं वहीं चौथे स्थान पर कांग्रेस के फ़ैज़ अहमद हैं उन्हें 165 वोट प्राप्त हुए हैं रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 राउंड की काउंटिंग होगी दो राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं निश्चित तौर पर रानीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है