
आज रानीगंज में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी इससे शोभायात्रा में रानीगंज के कई इलाकों से लोग सम्मिलित होंगे रानीगंज में रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक रूप से बहुत बड़ी शोभायात्रा निकाली जाती है इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर प्रकार की तैयारी की जा रही है आज की इस शोभायात्रा को देखते हुए कल रानीगंज बाजार इलाके में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रूट मार्च किया गया था डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के नेतृत्व में एसीपी टू विमान कुमार मिर्धा रानीगंज थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अलावा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी यहां उपस्थित थे इन्होंने रानीगंज बाजार इलाके का दौरा किया और और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया के रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान कोई अप्रिय स्थिति खड़ी ना हो